फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अस्पताल रोड पर लगा लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

Sat, 28 Feb 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। होली पर्व से पहले नगर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। अस्पताल रोड पर लगे जाम ने यात्रियों, वाहन चालकों के साथ ही मरीजों के पसीने छुड़ाए। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रहीं। दिन में कई बार जाम लगने से व्यापारी समेत सभी परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही होली पर्व के लिए नगर में भीड़ अधिक रही। इसी बीच अस्पताल रोड पर एक मॉल का शुभारंभ हुआ। ऐसे में यहां लोगों की भीड़ रही तो सुबह सड़क पर लंबा जाम लग गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई एंबुलेंस फंसने से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन गया।
करीब एक घंटे बाद जाम खुला तब जाकर मरीज अस्पताल पहुंच सके। हैरानी की बात है कि अन्य दिनों सड़क पर वाहन खड़े करने पर पुलिस आम लोगों के चालान करती है। शहर की महत्वपूर्ण सड़क पर भीड़ जुटने की संभावना पर भी कोई इंतजाम नहीं होने पर पुलिस भी चुप रही। मामले में नगर के यातायात प्रभारी अयूब अली से उनका पक्ष जानने के लिए कई बार संपर्क किया लेकिन उनका फोन बंद मिला।
विज्ञापन

पैदल चलने के लिए नहीं मिली जगह
अस्पताल रोड पर दिन में कई बार जाम लगता रहा। बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर रेंगते रहे इससे राहगीरों के लिए भी जगह नहीं मिली। हालात यह रहे कि सिल्थाम तिराहे से सिर्फ 50 मीटर दूर महिला अस्पताल पहुंचने में मरीजों और गर्भवतियों को आधे घंटे से भी अधिक समय लगा। इस गंभीर मामले पर जिम्मेदारों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें