फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मेघनाद के साथ हुआ युद्ध, लक्ष्मण को लगी शक्ति

Sun, 09 Nov 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा का दृश्य। संवाद 
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल रामलीला का मंचन जारी है। 10वें दिन राम की सेना का नल-नील की मदद से समुद्र में सेतु बनाना, जामवंत की सलाह पर अंगद को दूत बनाकर रावण के पास भेजा, अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण मेघनाद युद्ध में लक्ष्मण को शक्ति लगना, राम विलाप, सुषैण वैध का लाना, हनुमान का संजीवनी बूंटी लाना, भरत का हनुमान पर तीर चलाना, संजीवनी बूटी सुघाने से लक्ष्मण का ठीक होने तक की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

तनूजा पांडे ने समुद्र, दीपा मेहता ने राम, राजेंद्र प्रसाद ने हनुमान, राजेंद्र कुमार ने सुग्रीव, रोशन भंडारी ने विभीषण, चंद्र मोहन पांगती ने रावण की भूमिका निभाई। 75 वर्ष के धनी राम ने अंगद और 86 वर्ष के गणेश दत्त भट्ट ने सुषैण वैद्य का अभिनय कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। वहां राम सिंह जंगपांगी, सलीम अहमद, भूपेंद्र जंगपांगी, बेड़ीनाग ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, डीडीहाट के सहायक अभियंता तारा सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें