फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राइंका बलुवाकोट में भौतिक विज्ञान का शिक्षक नहीं

Fri, 09 May 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जीआईसी अटल उत्कृष्ट बलुवाकोट।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज बलुवाकोट में भौतिक विज्ञान विषय का शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में अन्य विषयों के शिक्षकों की भी कमी है। इससे छात्र संख्या लगातार गिर रही है।
विज्ञापन

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज जोशी ने कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालय में पिछले वर्ष चार शिक्षकों ने अपना तबादला पसंदीदा जगहों पर करा लिया। विद्यालय में वर्तमान में केवल एक स्थायी प्रवक्ता हैं। भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता दो-तीन साल से अटैचमेंट पर अपने गृह क्षेत्र हल्द्वानी में हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भौतिक विज्ञान और अन्य शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर धरना भी दिया गया।
उसके बाद विद्यालय में 11 अतिथि शिक्षक और चार स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की गई। बताया कि विद्यालय से करीब 25 बच्चों ने टीसी कटवा ली है। वर्तमान में विद्यालय में छात्र संख्या 300 रह गई है। पूर्व में यहां 700 से अधिक छात्र संख्या थी। उन्होंने शीघ्र भौतिक विज्ञान समेत अन्य विषयों में शिक्षकों की तैनाती किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें