फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पर्यटन नगरी मुनस्यारी में पर्यटकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं, सड़कों पर खड़े वाहन; परेशानी

Fri, 18 Jul 2025 01:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पर्यटन नगरी में हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। इसके बावजूद पर्यटकों के वाहनों के लिए यहां पर पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। सड़क किनारे वाहनों के पार्क होने से जाम की समस्या पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार मुनस्यारी में पार्किंग की सुविधा नहीं है। स्थानीय लोगों के साथ ही देश भर से आने वाले पर्यटकों के वाहन सड़कों पर पार्क रहते हैं। इससे पर्यटन सीजन में जाम की स्थिति पैदा होती है। पर्यटन नगरी में हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। इसके बावजूद पर्यटकों के वाहनों के लिए यहां पर पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। सड़क किनारे वाहनों के पार्क होने से जाम की समस्या पैदा हो जाती है। पर्यटक सीजन के पीक में कई बार पुलिस के लिए भी जाम से निपटना मुश्किल हो जाता है। पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों, व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

विरोध के चलते नहीं बन सकी बहुमंजिला पार्किंग

विज्ञापन

ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से मुनस्यारी के मल्ला घोरपट्टा में बहुमंजिला पार्किंग प्रस्तावित थी। इसके लिए शासन से 377.50 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। विभाग को 151 लाख की धनराशि आवंटित हो चुकी थी। इसके बाद कुछ स्थानीय निवासियों और होटल स्वामियों की ओर से इस स्थान पर बहुमंजिला पार्किंग बनाने का विरोध किया गया। उनका कहना था कि बहुमंजिला पार्किंग बनने से आसपास के सभी भवन, होटल, लॉज ढक जाएंगे और मुनस्यारी स्टेशन की सुंदरता पर भी प्रभाव पड़ेगा। विरोध के चलते पार्किंग का निर्माण नहीं हो सका।

मुनस्यारी में देश विदेश से पर्यटक आते हैं। वाहनों को पार्क करने के लिए स्थान नहीं होने से सभी को दिक्कतें होती हैं। शीघ्र यहां स्थल का चयन पर पार्किंग का निर्माण किया जाना चाहिए। - श्रीराम सिंह धर्मशक्तू, सामाजिक कार्यकर्ता मुनस्यारी।

नगर की सड़कें संकरी हैं। पार्किंग के अभाव में इन्हीं सड़कों के किनारे वाहन भी पार्क किए जाते हैं। पर्यटक सीजन में सड़कें जाम हो जाती हैं। नया स्थान चयनित कर पार्किंग का निर्माण किया जाना चाहिए। - विनोद सिंह पांगती, संरक्षक व्यापार संघ मुनस्यारी।

मुनस्यारी में पार्किंग सुविधा जरूरी है। बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के संबंध में क्या कार्रवाई की गई है, इसको लेकर शीघ्र ही ग्रामीण निर्माण विभाग से जानकारी ली जाएगी। - वैभव कांडपाल, एसडीएम मुनस्यारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें