फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बंगापानी तहसील मुख्यालय में नहीं है एलोपैथिक अस्पताल

Sat, 03 Feb 2024 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी ( पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील मुख्यालय में एलोपैथिक अस्पताल नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के लोगों को आपात स्थिति में इलाज के लिए 100 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल जाना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने एलोपैथिक अस्पताल खोलने की मांग की है।
विज्ञापन


बंगापानी में चिकित्सा सुविधा के नाम पर तहसील मुख्यालय से डेढ़ किमी दूर मवानी दवानी में आयुर्वेदिक अस्पताल है। अस्पताल में डॉक्टर, फार्मेसिस्ट, वार्ड बाॅय तैनात हैं। इलाज संबंधी कोई समस्या होने पर क्षेत्रवासी इसी अस्पताल पर निर्भर रहते हैं। एलोपैथिक उपचार के लिए मरीजों को 16 किमी दूर मदकोट जाना पड़ता है। आपात स्थिति में उपचार के लिए 100 किमी दूर पिथौरागढ़ की दौड़ लगाने की मजबूरी रहती है। संवाद


कोट



किसी के बीमार पड़ने या आकस्मिक घटना होने पर उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां से मरीजों को डोली के सहारे 100 किमी दूर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। बंगापानी में एलोपैथिक अस्पताल खोले जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


- सेवानिवृत ऑनरेरी कैप्टन फकीर सिंह मेहरा, माणीधामी गांव।





चिकित्सा सुविधा के नाम पर केवल आयुर्वेदिक अस्पताल है। जांच और उपचार के लिए अधिकांश लोगों को जिला अस्पताल जाना पड़ता है। बंगापानी में एलोपैथिक अस्पताल जल्द खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन




- जसपाल सिंह धामी, दारमा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें