फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट में मिनी स्टेडियम अस्तित्व में आने की उम्मीद जगी, सर्वे शुरू

Fri, 19 Dec 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। खेल मैदान की कमी से जूझ रहे विकासखंड में मिनी स्टेडियम के अस्तित्व में आने की उम्मीद जगी है। पालिका ने इसके लिए कदम उठाते हुए नगर के लोहार गांव में सर्वे शुरू किया है। पालिका के इस कदम से क्षेत्र के खेल प्रेमियों और अन्य खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मैदान मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विकासखंड मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में अब तक कोई खेल मैदान अस्तित्व में नहीं है। जीआईसी के खेल मैदान का विस्तारीकरण भी लंबे समय से अटका है। मैदान न होने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं निराश हैं। नगर पालिका ने खेल प्रतिभाओं की इस गंभीर समस्या को देखते हुए मिनी स्टेडियम के निर्माण का निर्णय लिया है। लोहार गांव में पॉलिटेक्निक कॉलेज की खाली जमीन पर मिनी स्टेडियम बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। अगर सब ठीक रहा तो जल्द ही स्टेडियम बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसका बड़ा लाभ क्षेत्र के खेल प्रेमियों और खेल प्रतिभाओं को मिलेगा।
नगर पालिकाध्यक्ष, गिरीश चुफाल ने बताया कि डीडीहाट में मिनी स्टेडियम की स्वीकृति मिली है। भूमि की उपलब्धता न होने से इसका निर्माण नहीं हो पा रहा था। नगर क्षेत्र के अंतर्गत लोहार गांव के पास खाली भूमि है। पालिका की टीम ने लोहार गांव में पाॅलिटेक्निक काॅलेज के पास खाली पड़ी जमीन का सर्वे किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें