पिथौरागढ़ । जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत सटगल के पंचायत घर मलान में बहुउद्देशीय जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना और जन समस्याओं का समाधान करना है। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। चिकित्सा विभाग की ओर से 50 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 47 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया। पशुपालन विभाग ने 35, समाज कल्याण विभाग और डेयरी विकास विभाग ने 31-31, ग्राम्य विकास विभाग ने 25, उद्योग विभाग ने 26 और उद्यान विभाग ने 23 लाभार्थियों को लाभान्वित किया। वहीं मत्स्य विभाग ने 19, पेयजल ने छह, सैनिक कल्याण ने 26 और राजस्व विभाग ने 23 प्रकरणों का निस्तारण किया। आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी विभाग ने 180 लोगों का उपचार कर दवाइयां दीं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास आशीष पुनेठा, डीडीओ रमा गोस्वामी, सहायक निदेशक मत्स्य रमेश चलाल, क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत समेत अधिकारी मौजूद रहे।