फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर आई खाद्य सैंपल लेने की याद

Tue, 12 Mar 2019 11:19 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
परपिथौरागढ़ में खाद्य पदार्थों के सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 
विज्ञापन

पिथौरागढ़। हर बार की तरह इस बार भी होली पर्व नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी हरकत में आ गई है। मंगलवार को टीम ने नगर के अलग-अलग जगहों पर निरीक्षण कर चार दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मैदानी क्षेत्रों से आ रहे दूध, दही और खोया सहित सात खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। नगर की सात दुकानों में एक्सपायरी डेट का सामान नष्ट किया। 
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को पिथौरागढ़-घाट रोड में बसों, ट्रकों सहित अन्य वाहनों में आ रहे खाद्य पदार्थों की जांच की। कुल 24 वाहनों के सामान की जांच कर दूध के तीन सैंपल, दही का एक, खोया का एक और मसाले के दो सैंपल लिए गए। इसके बाद टीम ने ऐंचोली से कुमौड़ तक 21 दुकानों में सामान की जांच कर सात सैंपल लिए। 17 दुकानदारों को गंदगी मिलने पर नोटिस दिया गया। इस दौरान सात दुकानों में एक्सपायरी डेट का सामान मिला। सभी सामग्री को नष्ट किया गया। इस टीम में भगवत उपाध्याय, कृष्ण कुमार शामिल रहे। 
विज्ञापन

जिला खाद्य अभिहित अधिकारी आरएस कठायत ने बताया कि सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें