फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: काली नदी में बहे युवक का नहीं लगा पता

Fri, 26 Jul 2024 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला के कालिका में सर्च अभियान चलाती पुलिस और एनडीआरएफ की टीम।
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। कालिका के घोच्या बैंड के पास नहने के दौरान काली नदी में बहे युवक का पता नहीं लग पाया है। पुलिस और एनडीआरएफ लगाकर सर्च अभियान चला रही है।
विज्ञापन

बुधवार को कालिका घोच्या बैंड के पास तीन युवक काली नदी के किनारे नहा रहे थे। अचानक तीनों युवा बहने लगे। एनडीआरएफ जवानों और एसआई मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किसी तरह बह रहे दो युवाओं को तो बचा लिया था, लेकिन 26 वर्षीय देवेश पाठक नदी में बह गया था। पुलिस और एनडीआरएफ काली नदी किनारे लगातार सर्च अभियान चला रही है। अभी तक उसका पता नहीं लग पाया है। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा लगातार हो रही बारिश से काली नदी ऊफान पर चल रही है। उन्होंने लोगों से काली नदी नहीं जाने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें