फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कार्डिंग प्लांट शुरू होने से ऊनी कारोबार को मिली नई उर्जा

Mon, 08 Jun 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। लंबे समय से बंद पड़े कार्डिंग प्लांट के फिर से संचालित होने से ऊनी कारोबार को नई उर्जा मिली है। इससे क्षेत्र की 500 महिलाओं को फिर से स्वरोजगार का अवसर मिला है।
विज्ञापन


यह प्लांट ऊन से धागा बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाता है। मुनस्यारी पर्यटन के साथ-साथ अपने ऊनी उत्पादों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां की महिलाएं मफलर, टोपी, जैकेट और कंबल जैसे उत्पाद बनाने में कुशल हैं। इन उत्पादों की विश्वभर में अच्छी मांग है। उद्योग विभाग ने करीब तीन साल पहले इस प्लांट का संचालन दोबारा शुरू किया था। प्लांट के चालू होने से महिलाएं अच्छी आय अर्जित कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। उद्योग विभाग की महाप्रबंधक कविता भगत ने कहा कि विभाग महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए गंभीर है।

तकनीशियन न होने से दिक्कत
कार्डिंग प्लांट में स्थायी तकनीशियन न होने से महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उद्योग विभाग ने धारचूला के कार्डिंग प्लांट तकनीशियन को मुनस्यारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। नियमित तकनीशियन न होने से कई बार धागा तैयार मुश्किल होने से महिलाएं परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें