फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने शौचालय के पिट में घुसकर बचाई फौजी की जान

Sat, 22 Apr 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
साहसी महिला विद्या भंडारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़ तहसील के सुजाई गांव में 19 अप्रैल की रात एक विवाह कार्यक्रम के दौरान चल रहे मेहंदी के समय 35 वर्षीय विद्या भंडारी पत्नी सुरेंद्र सिंह भंडारी ने शौचालय के पिट में घुसकर फौजी की जान बचाई। एक बच्चे को निकालने के लिए फौजी पिट में घुसा था, लेकिन असंतुलित होकर पिट में जा गिरा। वहीं, महिला के साहस को देखते हुए लोग उसे सम्मानित करने की मांग करने लगे हैं।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि सुजाई गांव में पुष्कर सिंह की शादी से पहले मेहंदी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी रात करीब 8.30 बजे दीवान सिंह का सात साल का बेटा कार्तिक उसी घर के पास बने शौचालय के पिट में जा गिरा। बच्चे के पिट में गिरने की जानकारी मिलते ही कार्यक्रम में खलबली मच गई। किसी को भी पिट में घुसकर बच्चे को बाहर निकालने का साहस नहीं हुआ। तभी सुजाई गांव में रिश्तेदारी में आए मड़मानले निवासी फौजी महेंद्र पिट में घुस गया और बच्चे को सुरक्षित बाहर तो निकाल लाया लेकिन खुद असंतुलित होकर पिट में जा गिरा। वह इन दिनों अवकाश पर घर आया है। करीब 15 फुट गहरे इस गंदे पिट से फौजी को बाहर निकालने की समस्या पैदा हो गई।

तभी वहां पर मौजूद विद्या भंडारी ने साहस का परिचय दिया और पिट के आधे हिस्से तक अंदर चली गई और फौजी को अपने हाथ के सहारे बाहर निकाल लाई। करीब एक घंटे तक चली इस जद्दोजहद के दौरान मेहंदी कार्यक्रम में आए लोगों की सांसें अटक गई। यह बात अलग है कि किसी ने भी इतना साहस नहीं दिखाया कि संकट में पड़ी जिंदगियों को बचाया जाए। मेहंदी कार्यक्रम में मौजूद रिटायर्ड शिक्षिका हेमंती बिष्ट ने शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर इस वाकये की जानकारी दी। उन्होंने जिलाधिकारी और नगरपालिका अध्यक्ष से मांग की है कि साहसी महिला विद्या को सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें