फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी गंगोलीहाट में शिक्षकों की कमी

Sat, 22 Apr 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
विज्ञापन
शिक्षकों की कमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पंचायत गंगोलीहाट का राजकीय इंटर कॉलेज शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। लोगों ने शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षाधिकारी को पत्र लिखे, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्यालय की बदहाल होती शिक्षा व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


विद्यालय में कुंजनपुर, हनेरा, रावलगांव, हाट, खतेड़ा, पुनौली, धारापानी, नौढुंगा, चोढियार, पतारवाड़ा, भाटगांव, गंगतोली, सुतारगांव, नाली, पठग्यूड़ा समेत 20 गांव के विद्यार्थी पढ़ते हैं। पूर्व में गेस्ट टीचरों होने से विद्यालय की व्यवस्थाएं ठीक थी, मगर गेस्ट टीचरों का अनुबंध समाप्त होने के बाद नई सरकार ने शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। इससे समस्या बढ़ने लगी है।

पीटीए अध्यक्ष श्यामाचरण उप्रेती ने बताया कि नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। इंटर में अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, हिंदी, राजनीतिक विज्ञान, कला, कॉमर्स, संस्कृत और हाईस्कूल में गणित, कला, अंग्रेजी पढ़ाने के लिए कोई शिक्षक नहीं है। इंटर और हाइस्कूल के विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश लेने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए। जितने भी शिक्षकविहीन विद्यालय हैं, उनमें शीघ्र ही शिक्षकों की तैनाती की जानी चाहिए। मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक जुकरिया ने बताया कि जल्द ही नियुक्तियां और प्रमोशन होने वाली हैं। रिक्त पदों को भरने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें