फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर सपूत राजेंद्र की शहादत को याद रखेगा पूरा देश

Sun, 28 Oct 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ सेना मुख्यालय में शहीद को सलामी देते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जम्मू कश्मीर में शहीद हुए गंगोलीहाट तहसील के बडेना गांव निवासी वीर सैनिक राजेंद्र सिंह बुंगला का पार्थिव शरीर शनिवार को सेना के हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ सेना मुख्यालय लाया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित सेना एवं प्रशासन के अधिकारियों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए शहीद हुुए वीर सपूत को पूरा देश हमेशा याद रखेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ है। उन्हें सरकार हरसंभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए देश की सीमा पर हमारी सेना के जवान तैनात हैं, जो देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने को हमेशा तत्पर रहते हैं। शहीद के पार्थिव शरीर को डीएम सी.रविशंकर, बिग्रेडियर रंजन मलिक सेना मेडल, ब्रिगेडियर विनोद चंद, कर्नल एमएस वल्दिया, कर्नल एके सिंह, कर्नल एससी चौहान, एडीएम आरडी पालीवाल, एसपी रामचंद्र राजगुरु, एसडीएम सदर एसके पांडेय, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष केदार जोशी, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, महेंद्र लुंठी, राजेंद्र रावत आदि ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सेना की टुकड़ी ने सलामी दी। इसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को सेना मुख्यालय पिथौरागढ़ से सेना के वाहन से शहीद के गांव ले जाया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें