फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्यारदेवी में ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

Mon, 28 Jan 2019 11:40 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
इग्यारदेवी के पास विरोध जताती महिलाएं। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान इग्यारदेवी के पास भूस्खलन होने से ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया।  आक्रोशित ग्रामीणों ने पिथौरागढ़-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांकेतिक जाम लगाया। 
विज्ञापन


इग्यारदेवी के पास सड़क चौड़ीकरण के चलते दीवार लगाई जानी है। ठेकेदार की ओर से दीवार लगाने के लिए नींव खोदी जा रही है। नींव खोदने के दौरान भूस्खलन हो गया, ऊपर से काफी मलबा नीचे आ गया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने सड़क पर सांकेतिक जाम लगाया। आक्रोशित महिलाओं का कहना है कि भूस्खलन होने से उनके मकानों को खतरा उत्पन्न हो रहा है। साथ ही उनके रास्ते भी बंद हो गए हैं। 

इस दौरान एनएच पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ। उन्होंने ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों के समक्ष भी आक्रोश जताया। ठेकेदार प्रकाश जोशी ने बताया कि भूस्खलन रोकने के लिए दीवार लगाई जा रही है। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास भी किया जा रहा है। इस मौके पर मोहनी देवी, खीमा रावल, कलावती रावल, लीला रावल, दीपा रावल, हयात सिंह, कुंडल सिंह, खुशाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश पांडेय, प्रधान किशन सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।  
विज्ञापन



सिरमुणा गांव की सुरक्षा के लिए ठोस प्रबंध किया जाय
 पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क की कटिंग से थरकोट गांव के सिरमुणा तोक को खतरा बना हुआ है।  जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट और क्षेत्र पंचायत सदस्य ललिता पांडेय के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि इग्यारदेवी के समीप सड़क कटिंग के कारण मकान खतरे में आ गए हैं। गांव की सुरक्षा के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवार गिर गई है। इससे खतरा और अधिक बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र सिरमुणा गांव की सुरक्षा के ठोस प्रबंध नहीं किए गए तो कभी भी जमीन दरकने से गंभीर हादसा हो सकता है। ज्ञापन देने वालों में हयात सिंह, किशन सिंह, खुशाल सिंह, नरेश पांडेय, राजेश रावल, राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र भट्ट, कुंडल सिंह, पप्पू रावल, कविंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, शेर सिंह, लक्ष्मण सिंह, महेंद्र सिंह, हयात सिंह, खुशाल सिंह, देव सिंह, बहादुर सिंह, रंजीत सिंह आदि ग्रामीण शामिल थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें