फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: केंद्र की नजर गांव पर पड़ गई पर शिक्षा विभाग की नजरों से विद्यालय अभी दूर

Sun, 07 Jun 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट विकास खंड के राजकीय जूनियर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तड़ेमियां में शिक्षकों की कमी है। दो-तीन साल में छात्र संख्या करीब सौ से घटकर 59 रह गई है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल होने के बावजूद विद्यालय शिक्षा विभाग की उपेक्षा का शिकार है। ग्राम प्रधान नेहा मुखिया ने बताया कि विद्यालय में केवल गणित, अंग्रेजी और विज्ञान के शिक्षक हैं। हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत के शिक्षक, प्रधानाध्यापक और लिपिकीय स्टाफ का अभाव है। शिक्षकों को चौकीदार का कार्य भी करना पड़ता है।
नेहा मुखिया ने कहा कि अभिभावक बच्चों को अन्यत्र प्रवेश दिलाने को विवश हैं। उन्होंने अधिकारियों से कई बार शिकायत की पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। प्रधान ने शीघ्र शिक्षकों की तैनाती न होने पर ग्रामीणों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



शिक्षकों के रिक्त पदों की सूची मंडलीय अपर निदेशक को भेजी गई है। शिक्षकों की नियुक्ति होने पर विद्यालयों में तैनाती की जाएगी। -हिमांशु नौगाई, जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें