फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गांव की सरकार ने सरकार से मांगा अपना हिसाब

Mon, 17 Aug 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग/नाचनी (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग और मुनस्यारी क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बेड़ीनाग में ग्राम प्रधानों ने तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा और मुनस्यारी में बीडीओ नेहा कुमारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने, मनरेगा में श्रमिकों की उपस्थिति पूरी तरह ऑफलाइन करने तथा अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 600 और कुशल श्रमिकों की 800 रुपये प्रतिदिन करने की मांग की गई।
प्रधानों ने पंचायतों को मिलने वाली राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त की धनराशि बढ़ाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यह राशि पंचायतों की जनसंख्या और भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर तय की जानी चाहिए। इस दौरान दीपक उप्रेती, ग्राम प्रधान दीप पंत, निशा धारियाल, रेखा देवी, पंकज भंडारी, भूपाल राम, शांति देवी, मीना, दिग्विजय विश्वकर्मा, रीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें