फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धनतेरस के लिए सजा बर्तनों का बाजार, अब ग्राहकों का इंतजार

Thu, 16 Oct 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धनतेरस के लिए बर्तनों का बाजार सज गया है। कारोबारियों ने पहले ही मूतियों, कलश सहित अन्य घरेलू बर्तनों से दुकानें सजा लीं हैं। अब उन्हें ग्राहकों का इंतजार है। कारोबारियों के मुताबिक जिस तरह लोग इलेक्ट्रानिक्स सामान की खरीदारी करने के साथ ही आभूषणों, सोने-चांदी के सिक्कों की बुकिंग करा रहे हैं इससे बर्तन कारोबार में उछाल की उम्मीद है। धनतेरस पर बर्तनों का चार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी की परंपरा है। बर्तन व्यापारियों ने ग्राहकों को रिझाने के लिए खास इंतजाम किए हैं। लक्ष्मी, गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ ही नए डिजायन के गिलास, थाली, कटोरे सहित अन्य बर्तन दुकानों में सज गए हैं।
आधुनिक किचन सामग्री भी दुकानों में नजर आ रही है। कारोबारियों का कहना है कि इस बार लोग दिवाली और धनतेरस को लेकर खरीदारी में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में पिछली बार की अपेक्षा इस धनतेरस में कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। कहा कि धनतेरस की तैयारी पूरी कर ली हैं। हर वर्ग के लिए बर्तन उपलब्ध हैं। अब ग्राहकों के दुकान में पहुंचने का इंतजार है।
विज्ञापन

-
फर्नीचर की भी एडवांस बुकिंग
धनतेरस पर फर्नीचर की खरीदारी के लिए भी कारोबारियों के पास एडवांस बुकिंग आ गई हैं। कारीगरों के हाथ खाली नहीं हैं और वे फर्नीचर तैयार करने में जुटे हैं। कारोबारियों का कहना है कि सोफा, डाइनिंग टेबल, कुर्सियों, बैड की खासी मांग है। आम से लेकर खास डिजायन में सामग्री उपलब्ध है। कहा कि जिस तरह बुकिंग आ रही हैं ऐसे में दिवाली और धनतेरस पर फर्नीचर का तीन करोड़ रुपये से अधिक कारोबार होने की उम्मीद है।
बोले कारोबारी
धनतेरस की सभी तैयारी पूरी हैं। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए सामान उपलब्ध है। धातुओं की आधुनिक मूर्तियां भी मंगाई हैं। इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। - हेम नरियाल, नवीन स्टील, धर्मशाला लाइन, पिथौरागढ़
- नए डिजायन में गिलास, कटोरे सहित अन्य बर्तन और किचन सामग्री उपलब्ध है। धनतेरस की तैयारी पूरी है। लोग जिस तरह पूछताछ के लिए आ रहे हैं ऐसे में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। - हेम खर्कवाल, खर्कवाल बर्तन भंडार, धर्मशाला लाइन, पिथौरागढ़
- फर्नीचर की अच्छी एडवांस बुकिंग आई है। आधुनिक सोफा, डायनिंग टेबल सहित अन्य सभी तरह का फर्नीचर उपलब्ध है। उम्मीद है कारोबार में उछाल आएगा। - कमल पुनेड़ा, कमल फर्नीचर, नया बाजार, पिथौरागढ़
- नए डिजायन के मंदिर तैयार किए गए हैं। लोग इनकी खरीदारी के लिए पूछताछ को आ रहे हैं। अन्य फर्नीचर की भी मांग की जा रही है। ऐसे में कारोबार अच्छा रहेगा। - मनोज पुनेड़ा, मनोज फर्नीचर, नया बाजार, पिथौरागढ़


चंपावत में दुकानों में नए डिजाइन फर्नीचर उपलब्ध
चंपावत। नगर में दीपावली और धनतेरस पर्व के लिए फर्नीचर की दुकानें सज गई हैं। तरह-तरह के लुभावने ऑफर ग्राहकों के लिए चलाए जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि दीपावली और धनतेरस के दिन फर्नीचर की अधिक बिक्री होती है। ग्राहक प्री-बुकिंग कराने के लिए दुकानों में पहुंच रहे हैं।

बोले कारोबारी

अब कारोबार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। व्यापार अब 50 फीसदी तक पहुंचा है। दीपावली और धनतेरस पर फर्नीचर कारोबार में उछाल आने की उम्मीद है। लोग आमतौर पर सोफा, बेड, अल्मारी, कुर्सी-सेट और गद्दे की खरीदारी करते हैं। - सतीश जोशी, गौरव फर्नीचर, चंपावत
- वर्तमान में लोग लाइट वेट सोफा पसंद कर रहे हैं। यह लाने ले जाने में बहुत हल्के होते हैं। बताया कि अब तक आठ अल्मारी, सात सोफा-सेट, 15 बेड की ही प्री-बुकिंग हुई हैं। शुक्रवार से कारोबार में रफ्तार आने की उम्मीद है। - दिनेश जोशी, महादेव फर्नीचर, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें