फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर की दो घंटे सड़क जाम

Fri, 02 Dec 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग पर जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क के चौड़ीकरण के कारण नष्ट हुई कृषि योग्य जमीन और मकानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को सरमोली, जैंती, सुरिंग, दरकोट के ग्रामीणों ने दो घंटे तक जाम लगा दिया। मुख्यमंत्री के आने से ठीक पहले जाम की सूचना मिलते ही अधिकारियों को हाथ पांव फूल गए। बाद में वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों के साथ बैठक कर लोगों को जाम खोलने के लिए राजी कर दिया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सुबह आठ बजे मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग पर जैंती के पास सड़क में अवरोध डाल दिया। लोगों का कहना था कि सीमा सड़क संगठन ने रोड निर्माण के समय कटी जमीन का कोई मुआवजा नहीं दिया। लोगों के खेत बर्बाद हो गए हैं और फसल नहीं उग पा रही है। कई बार आग्रह के बाद भी टालमटोल की जा रही है।

बाद में हरीश धामी की पहल पर डीएम डॉ. रंजीत सिन्हा, सीमा सड़क संगठन के कमांडिंग अफसर आरके शर्मा, तहसीलदार खुशाल राम, जैंती के प्रधान नरेंद्र सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर टोलिया, विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल, करन सिंह आदि की मौजूदगी में वार्ता हुई। तय हुआ कि नुकसान का पूरा मुआवजा ग्रामीणों को दिया जाएगा। लोगों ने कहा है कि यदि जल्दी मुआवजे का भुगतान नहीं हुआ तो फिर से जाम लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें