फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से उड़ने वाली धूल से वड्डा वाले परेशान

Wed, 27 Apr 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झूलाघाट-पिथौरागढ़ रोड के मध्य में स्थित वड्डा कस्बे के लोग सड़क से उड़ने वाली धूल से खासे परेशान हैं। एक वर्ष बीतने पर भी लोक निर्माण विभाग ने वड्डा बाजार के आसपास एक किलोमीटर के हिस्से में हॉटमिक्स नहीं बिछाया है, जबकि सड़क के शेष हिस्से में पहले ही हॉटमिक्स हो चुका है। एक साल से धूल खा रहे वड्डा के लोगों का कहना है कि अब आंदोलन के बाद ही शायद लोनिवि हरकत में आएगा। लोनिवि के अधिकारी लोगों को सिर्फ आश्वासन देते हैं, लेकिन हॉटमिक्स बिछाने के लिए कभी भी तैयारी नहीं करते।
विज्ञापन


वड्डा के सामाजिक कार्यकर्ता संदीप गिरी ने कहा कि धूल दुकानों, घरों तक पहुंच रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक साल से सड़क के इतने हिस्से पर ही हॉटमिक्स न करना लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि जब पूरी सड़क पर हॉटमिक्स कर दिया गया है तो सिर्फ बाजार में क्यों छोड़ा गया। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता एनसी जोशी को ज्ञापन देकर कहा कि यदि जल्दी हॉटमिक्स नहीं हुआ तो वड्डा के सभी लोग लोनिवि दफ्तर में ताले डाल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें