फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोलीहाट के बेलपट्टी में पानी का जबरदस्त संकट

Sat, 01 Apr 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चहज में स्टैंडपोस्ट में पानी आने का इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी आते ही गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के बेलपट्टी में पीने के पानी का जबरदस्त संकट पैदा हो गया है। चहज समेत कई इलाकों में लोग बूंद-बूंद के लिए तरस गए हैं। बेलपट्टी के लिए सरयू नदी से लिफ्ट पेयजल योजना बनाने का सपना राजनेता दिखाते रहे हैं, लेकिन किसी भी सरकार और जनप्रतिनिधि ने बेलपट्टी की 20,000 की आबादी की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। बेलपट्टी के लोगों ने पानी की समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


चहज, कालतिरा, निगल्टी, ड्यूलहाड़ाकोट, बडेना, अस्कोड़ा, रौतेड़ा, बुंगली, सिनलेख के लोगों को इन दिनों पीने के पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। लोग सुबह से शाम तक पानी के ही इंतजाम में लगे रहते हैं। चहज, कालतिरा, निगल्टी क्षेत्र में पानी की समस्या कुछ अधिक ही गंभीर है। कालतिरा के स्टैंड पोस्ट पर तड़के चार बजे से ही लोग बर्तन लेकर पहुंचने लगते हैं। सुबह होने तक स्टैंड पोस्ट पर बर्तनों का अंबार लग जाता है। स्टैंड पोस्ट से रिस-रिस कर आते पानी से एक बर्तन भरने में 15 से 20 मिनट का समय लग जाता है।

इलाके के लोग 15 साल से सरयू नदी से बेलपट्टी के लिए पानी की योजना बनाने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस की पिछली सरकार ने बेलपट्टी के लिए सरयू नदी से लिफ्ट पेयजल योजना बनाने का ऐलान किया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने योजना बनाने की घोषणा की थी। तत्कालीन विधायक नारायण राम आर्य बेलपट्टी की लिफ्ट पेयजल योजना के लिए धन अवमुक्त कराने का ऐलान करते रहे, लेकिन बेलपट्टी की योजना को मंजूरी नहीं मिली। इसे लेकर विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के खिलाफ लोगों में रोष था। चहज निवासी राजू जोशी, केशव दत्त जोशी, हयात सिंह, पूरन जोशी, गिरीश गुरुरानी, नवीन जोशी, भुवन जोशी ने कहा कि बेलपट्टी के लोगों के साथ सरकार और जनप्रतिनिधियों ने अन्याय किया है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं और कोई सुध नहीं लेता। इन लोगों ने कहा कि बेलपट्टी के लिए प्रस्तावित पंपिंग पेयजल योजना के लिए बजट अवमुक्त नहीं होता है तो जनता आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


बेलपट्टी में पानी की गंभीर समस्या है। यह बात उनके संज्ञान में है। बेलपट्टी की प्रस्तावित पंपिंग पेयजल योजना के लिए धन अवमुक्त कराया जाएगा। बेलपट्टी की पानी की समस्या का समाधान भाजपा की सरकार अवश्य करेगी। -मीना गंगोला, विधायक, गंगोलीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें