फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी के बेटुलीधार में स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू

Thu, 19 Jan 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी के बेटुलीधार में स्कीइंग का प्रशिक्षण लेता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्याप्त मात्रा में बर्फ गिरने के बाद कुमाऊं मंडल विकास निगम ने बेटुलीधार में बृहस्पतिवार से स्नो स्कीइंग का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। एक महीने तक यह प्रशिक्षण चलेगा। हर बैच को सात दिन तक ट्रेनिंग दी जाएगी। बृहस्पतिवार को पहले दिन 12 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। इनमें नौजवान और बच्चे शामिल थे। अगले चरण में यह प्रशिक्षण खलियाटॉप में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


उद्घाटन के समय मौजूद प्रधान संगठन के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देवा, पूरन पांडे और प्रमोद कुमार ने कहा कि केएमवीएन ने स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू कर क्षेत्र में युवाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोले हैं। बेटुलीधार में इस समय काफी बर्फ है और प्रशिक्षण लेने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि निगम 1991 से मुनस्यारी क्षेत्र में स्कीइंग का प्रशिक्षण दे रहा है। हर साल कई युवा इस साहसिक खेल में हिस्सा लेते हैं। कई युवाओं को अब तक उच्च स्तर के प्रशिक्षण के लिए औली भेजा जा चुकी है।

स्कीइंग प्रशिक्षण के साथ युवाओं को हिमालय बचाओ अभियान और स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाएगा। साथ ही शहीद स्मारक पर दीया जलाने का कार्यक्रम भी होगा। उद्घाटन मौके पर टीआरसी के प्रबंधक षष्टी बल्लभ भट्ट, वरिष्ठ प्रशिक्षक लक्ष्मण राम, खुशाल राम, प्रदीप कुमार, गिरीश कुमार आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें