फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग के तीनों एटीएम लंबे समय से बंद

Sun, 08 Jan 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग में बंद पड़ा स्टेट बैंक का एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद बेड़ीनाग के एटीएम दस दिन खुलने के बाद पूरी तरह ठप हो गए हैं। कैश की किल्लत से एटीएम में पैसा नहीं पड़ रहा है। नगर में स्टेट बैंक के दो और यूनियन बैंक का एक एटीएम लगा है। कैश की कमी होने से बैंक अधिकतम चार हजार रुपए का ही भुगतान दे पा रहे हैं। कुछ दिन लोगों को एटीएम से राहत तो मिली, लेकिन अब यह बंद पड़े हैं। अब तक एटीएम से 4500 रुपए की निकासी कोई भी नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


बेड़ीनाग में सेना के पेंशनर, सरकारी पेंशनरों की संख्या बहुत है। इसके अलावा व्यापारी, कर्मचारियों और आम लोगों के खाते भी बैंकों में हैं। ग्रामीण अंचलों से लोग रोज कैश के लिए यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन उनको निराशा हाथ लग रही है। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि चेस्ट ब्रांच और रिजर्व बैंक से जरूरत के हिसाब से धनराशि नहीं मिल पा रही है। आठ नवंबर के बाद बिगड़े हालातों में अब तक कोई सुधार नहीं आ पाया है।

पिथौरागढ़ में एटीएम से मिल रही राहत
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के सभी एटीएम रविवार को चालू हालत में रहे। लोगों को निकासी में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई। जिला मुख्यालय के एटीएम से ग्रामीण अंचलों के लोग भी पैसा निकाल रहे हैं। स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजर मुन्ना गिरी गोस्वामी ने बताया कि बैंक के पास कैश की कमी नहीं है। पांच करोड़ रुपए एटीएम में डालने के लिए अलग रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें