फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: माता रानी के जयकारों से गुंजायमान हुए मंदिर

Mon, 23 Mar 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नवरात्र के पांचवें दिन मैया के स्कंद स्वरूप की आराधना की गई। इस दौरान घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। गुरना माता मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित मां उल्का देवी, लक्ष्मी नारायण, घंटाकरण मंदिर में सुबह महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। चंडिका, कामाख्या, गुरना माता मंदिर के साथ ही पांखू के कोटगाड़ी और गंगोलीहाट मां कालिका मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है। गुरना माता सेवा समिति की ओर से मंदिर में यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
समिति के सदस्यों ने पहले ग्यारह देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। बाद में गुरना पाषाण देवी मंदिर में पूजा कर सुख-समृद्धि और यात्रियों की सुखद यात्रा की कामना की। इस मौके पर समिति के जनक जोशी, संदीप पांडे, हेम पंत, कैलाश वर्मा, महापौर कल्पना देवलाल, राकेश देवलाल, दीपक पुनेड़ा, रवि पंत, जगदीश भट्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का किया बखान
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। कुंजनपुर के हंसाई सिद्ध बाबा मंदिर में आयोजित भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीला, कालिया नाग मर्दन एवं गोवर्धन पूजा का बखान किया गया। कथावाचक पारस उप्रेती ने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। श्रीकृष्ण के नटखट स्वभाव के चलते माता यशोदा के पास उनकी हर रोज शिकायतें आती थीं। मां उनसे कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चोरी कर खाते हो। इस पर वह तुरंत कहते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। इस मौके पर भक्तों ने श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। कथा सुनने वालों में कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
नवरात्रि में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
चंपावत। थाना रीठा साहिब पुलिस टीम ने मां शिला देवी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में टीम ने श्रद्धालुओें को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, नशा उन्मूलन, महिला संबंधी अपराध के बारे में बताया। टीम ने विवाह, समारोहों में ओवरलोडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइविंग से बचने की अपील की गई। श्रद्धालुओं को आपातकालीन नंबर डायल 112, 1090 और 1930 के बारे में भी जागरूक किया गया।

श्रीराम कथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के किमतोली स्थित भीम पादुका मंदिर में सात दिवसीय श्रीराम कथा जारी है। सोमवार को आचार्य मोहित पांडेय, पीयूष चिल्कोटी, भुवन पांडेय, अजय पांडेय ने अनुष्ठान संपन्न कराए। कथा वाचक व्यास पुरोहित नकुल पंत ने श्रीराम के जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा आयोजक महंत 108 राम गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। आयोजन में नाकोट, किमतोली, कनेड़ी, नसखोला, ठाटा, सुदरका, बनोली, खतेड़ा, गंगनौला, कोटला, ढोरजा आदि गांव के लोग सहयोग कर रहे हैं। संगीत में हरिद्वार के प्रसिद्ध भजन गायक ईश्वर उपाध्याय और मोहन जोशी अपनी टीम के साथ मधुर भजनों की प्रस्तुति दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें