फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्खा और किरौली ए की टीम ने जीते मैच

Mon, 19 Jan 2015 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्व. अनुराग शाह मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गर्खा ने डीडीहाट यंग ब्वायज को 27 रन से हरा दिया। दूसरे मैच में किरौली ए ने हाट को 3 रन से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

 रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में टास जीतकर पहले खेलने आई गर्खा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट पर 110 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग ब्वायज निर्धारित ओवर में 87 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में पहले बैटिंग करते हुए किरौली ए ने निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 71 रन का स्कोर बनाया। जवाब में हाट की टीम 68 रन ही बना सकी। रोचक मुकाबले में किरौली ए की टीम तीन रन से विजयी रही। प्रतियोगिता संपन्न कराने में शेखर कफलिया, सुनील शाह, दान सिंह कन्याल, पंकज, सौरभ शाह, मनोहर भड़ आदि सहयोग कर रहे हैं।

महिपाल दा क्रिकेट टूर्नामेंट 28 से
थल (पिथौरागढ़)। थल में महिपाल दा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 28 जनवरी से शुरू होगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15 हजार और उपविजेता को साढ़े सात हजार रुपए दिए जाएंगे। आयोजक देवराज सत्याल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन 21 जनवरी से शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें