फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड किट लेकर रं कल्याण संस्था की टीम व्यास घाटी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। कोविड महामारी को देखते हुए रं कल्याण संस्था ने स्वास्थ्य सुविधा से वंचित गांवों में कोविड किट पहुंचा रही है। इसके तहत गठित टास्क फोर्स की पहली टीम दारमा घाटी, दूसरी टीम चौंदास घाटी में घाटी में कोविड किट पहुंचाकर लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को रं टास्क की छह सदस्यीय तीसरी टीम को विधिवत पूजा अर्चना के बाद संरक्षक अशोक नबियाल और पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल हरि झंडी दिखाकर व्यास घाटी को रवाना किया। पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल और म्यूजियम संचालिका उर्मिला गुंज्याल ने बताया कि तीसरी टीम में अशोक नबियाल, राम सिंह ह्यांकी, मोहन तत्वाल, दीपक रौंकली, धर्मेंद्र गर्ब्याल, रितेश गर्ब्याल शामिल है। ये टीम पहले सिमखोला, बुंगबुंग गांव में कोविड किट वितरण के बाद व्यास घाटी के सात गांव बुदि,गर्ब्यांग, नप्लचु, गुंजी,नाबी,रोंकांग और सीमा के अंतिम गांव कुटी तक संस्था के ओर से जो मानक बनाए गए स्वास्थ्य किट को वितरित करेगी। मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल, केंदीय अध्यक्ष बिशन बोनाल, महासचिव डॉ. विक्रम सिंह रोकली, कोषाध्यक्ष हितेन्द्र हयांकी, एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल आदि लोगों ने टीम को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कृष्ण गर्ब्याल, गर्ब्यांग प्रधान बृजेश गर्ब्याल, आवती ह्यांकी , गणेश दुग्ताल, अरविंद रौंकली, सहित कई लोग मौजूद रहे। (संवाद)
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शिविर लगाने टीम रवाना
धारचूला(पिथौरागढ़।)। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम व्यास घाटी में चिकित्सा शिविर लगाने के लिए रवाना हो गई है। टीम में डॉ अमीर आलम ,लैब तकनीशियन विवेक गुंज्याल, भरत और ड्राइवर नवीन हैं। एसडीएम ने बताया कि व्यास घाटी के सात गांवों में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। साथ ही लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें