फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दल ने पूरी की कैलास पर्वत परिक्रमा

Sun, 26 Jun 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
पौधरोपण करते तीसरे दल के कैलास यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रियों के पहले दल ने कैलास पर्वत की परिक्रमा पूरी कर ली है। दूसरे दल के यात्री कैलास पर्वत की परिक्रमा करने के लिए तकलाकोट से आगे निकले गए हैं।
विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि पहले दल के 55 यात्रियों ने कैलास पर्वत की परिक्रमा पूरी कर ली है। दल अभी मानसरोवर की परिक्रमा पर है। इस दल की यात्रा सोमवार को पूरी होगी और वापसी में तकलाकोट पहुंच जाएगा। दूसरे दल के 48 यात्रियों ने कैलास पर्वत की परिक्रमा शुरू कर दी है। दूसरा दल रविवार को दार्चिन में है। तीसरे दल के सभी 38 यात्रियों का गुंजी में मेडिकल परीक्षण हुआ, जिसमें सभी यात्री फिट पाए गए। इससे पहले तीसरे दल के यात्रियों ने गुंजी स्थित मानसरोवर वन में पौधरोपण किया।

यात्रा का चौथा 45 सदस्यीय दल आधार शिविर धारचूला से चलकर सिर्खा पहुंच गया है। आईटीबीपी कैलास यात्रा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार पहला दल 28 जून को यात्रा पूरी कर भारत लौट आएगा। इन दिनों हिमालयी क्षेत्र के निचले भाग में बारिश और ऊंचाई वाले हिस्से में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


छोटा कैलास यात्रियों ने किया पौधरोपण
पिथौरागढ़। छोटा कैलास की यात्रा कर लौटे पहले दल के यात्रियों ने केएमवीएन पर्यटक आवास गृह परिसर में बनाई गई मानसरोवर यात्री स्मृति वाटिका में पौधरोपण किया। आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि स्मृति वाटिका की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। उन्होंने बताया कि छोटा कैलास जाने वाले यात्री दलों के सदस्य जाते समय स्वच्छता शपथ पत्र भरकर सफाई अभियान में भाग लेते हैं और वापसी में पौधरोपण करते हैं। पौधरोपण कार्यक्रम में निगम कर्मचारी हर सिंह, समन्वयक संतोष पंत, संजय, शंकर, महेश, सुनील, गणेश, अजय धामी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें