फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पातो से बीमार को लेकर तीसरे दिन रात पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। चीन सीमा से लगे पातो गांव के बीमार नरेंद्र सिंह ढकरियाल (32) वर्ष को तहसील प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से तीसरे दिन देर रात मुनस्यारी लाया जा सका। तहसील प्रशासन और स्थानीय 16 ग्रामीण 54 किमी का सफर तय कर यहां पहुंचे।
विज्ञापन

बता दें कि पातो गांव के नरेंद्र पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। गांव में अस्पताल नहीं होने के कारण उनका घरेलू उपचार किया गया। जब तबीयत में सुधार नहीं आया तो प्रशासन को इसकी सूचना थी। शुक्रवार को ग्रामीण डोली से बीमार को लेकर मुनस्यारी को निकले। रविवार को नायब तहसीलदार भुवन लाल वर्मा के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण खराब मौसम और भारी बारिश का सामना करते हुए मुश्किल हालातों में रविवार देर रात यहां पहुंचे। टीम ने 42किमी की पैदल यात्रा की। इसके बाद लीलम से 12 किमी एंबुलेंस से यात्रा कर मुनस्यारी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें