फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरओ ने 14हजार की ऊंचाई पर खोली सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। बीआरओ के 65 आरसीसी ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बर्फ से पटी 35 किलोमीटर लंबी गुंजी, कुटी, ज्योलीकांग, आदि कैलाश जाने वाली सड़क खोल दी है। इसके बाद बीआरओ के साथ ही माइग्रेशन और सेना के जवानों को चेक पोस्टों में जाने में आसानी होगी। इसके अलावा आदि कैलाश की यात्रा को जाने वाले स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस बार हुई भारी बर्फबारी से उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित गुंजी-कुटी सड़क बंद थी। इससे माइग्रेेशन पर जाने वाले लोग आगे नहीं जा पा रहे थे। इसके अलावा अग्रिम चौकियों में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों को भी आवागमन में असुविधा हो रही थी। बीआरओ के कमांडर कर्नल एनके शर्मा ने बताया कि सीमा के अंतिम माइग्रेशन गांव कुटी के लोगों और सीमा में तैनात सुरक्षा कर्मियों की आवागमन में हो रही दिक्कत को देखते हुए सड़क खोलने को तेजी से काम किया गया। उन्होंने बताया कि 35 किलोमीटर की सड़क एईई अमन और जेई दीपक के नेतृत्व में खोली गई।
पहले गुंजी से कुटी तक 18 किलोमीटर सड़क में आए ग्लेशियर को हटाया गया और फिर कुटी से ज्योलीकांग- आदि कैलाश की 17 किलोमीटर सड़क से ग्लेशियर हटाया गया। अब सड़क खुल जाने पर सड़क निर्माण के अन्य कार्य में तेजी आएगी। बीआरओ ने पिछले साल गुंजी, कुटी, ज्योलीकांग तक की सड़क का निर्माण कर दिया था। शीतकाल में सुरक्षाकर्मी और गांव के लोग नीचे की घाटियों में आ जाते हैं। सड़क खुल जाने से आदि कैलाश पर्वत को दर्शन को जाने वाले स्थानीय लोगों के साथ सुरक्षा कर्मियों को भी राहत मिलेगी। व्यास घाटी के सात गांवों के लोगों को पूजा पाठ और अपने मृत परिजनों की अस्थियां विसर्जित करने ज्योलीकांग तीर्थ स्थल तक जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें