फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: व्यवस्थाएं पानी-पानी, कहीं हो रहा बर्बाद तो कहीं सूख रहे हलक

Tue, 11 Jun 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जल संस्थान इस तरह टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पेयजल संकट का मुख्य कारण आंवलाघाट और घाट पेयजल योजना से पर्याप्त पानी नहीं मिलना है। सर्वाधिक दिक्कतें शादी विवाह वाले घरों में हो रही है। जल संस्थान रोस्टर के हिसाब से पेयजल की आपूर्ति कर रहा है। एक ओर नगर में मुख्य लाइन से घरों के लिए बिछाई गए पाइप लाइन से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। दूसरी ओर लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक करने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में प्रतिदिन 12.89 एमएलडी पानी की जरूरत है। इसके सापेक्ष जल संस्थान को 7.30 एमएलडी पानी मिल पा रहा है। इससे नगरीय क्षेत्र में पेयजल की समस्या गंभीर होती जा रही है। नगर को सर्वाधिक पेयजल आपूर्ति आंवलाघाट और घाट पेयजल योजना से होती है। लेकिन दोनों योजनाएं गर्मी बढ़ते ही जवाब दे गई हैं। 12 एमएलडी की आंवलाघाट पेयजल योजना से मंगलवार को 3.5 एमएलडी पानी मिल पाया। घाट पेयजल योजना से भी 3.00 एमएलडी पानी की ही आपूर्ति हो पाई। पेयजल संकट को देखते हुए जल संस्थान नगर के सभी वार्डों में एक दिन छोड़कर रोस्टर से पेयजल की आपूर्ति कर रहा है। नलों में पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। लोग पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग को लेकर जल निगम, जल संस्थान और डीएम कार्यालय के चक्कर काटकर थक चुके हैं। इसके बाद भी पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

पांच टैंकर, चार पिकअप से की जा रही है पेयजल की आपूर्ति
पिथौरागढ़। नगर और गंगोलीहाट में जल संस्थान पांच टैंकर और चार पिकअप के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति कर रहा है। नगरीय क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में इनसे पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसके बाद भी पेयजल संकट से निजात नहीं मिल पा रही है। संवाद
विज्ञापन

-
घाट और आंवलाघाट पेयजल योजना की हो जांच
पिथौरागढ़। जाग उठा पहाड़ ने जल संस्थान पर दूषित पेयजल की आपूर्ति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार से घाट और आंवलाघाट पेयजल योजना की जांच कराने की मांग की है। जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर का कहना है कि जल संस्थान प्यासे लोगों को पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। दूसरी ओर ए क्लास ठेकेदार को निर्माण कार्य कराने के लिए पेयजल की आपूर्ति करा रहा है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद
कोट
पिथौरागढ़ नगर में मांग के सापेक्ष पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण दिक्कत हो रही है। नगर में रोस्टर के आधार पर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। - सुरेश जोशी, ईई जल संस्थान पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें