फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गटघोरगाड़ी का ट्रीटमेंट करने में सिस्टम नाकाम

Sat, 06 May 2017 10:44 PM IST
जीवन दानू/अमर उजाला,नाचनी
विज्ञापन
नाचनी के पास इस तरह दरक रही गटघोरगाड़ी की पहाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आठ वर्षों से लगातार दरक रही गटघोरगाड़ी की पहाड़ी का ट्रीटमेंट करने में हमारा सिस्टम नाकाम साबित हुआ है। पहाड़ी के मलबे से नई बस्ती (नाचनी) के 24 परिवार प्रभावित हुए हैं। इन लोगों को अपना मकान, जमीन छोड़नी पड़ रही है। अब भैंसखाल ग्राम पंचायत के बांसगून के 15 परिवारों के मकान, जमीन खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन


गटघोरगाड़ी ग्राम पंचायत की पहाड़ी पर वर्ष 2009 से भूस्खलन हो रहा है। हर साल भूस्खलन का दायरा बढ़ रहा है। बरसात में तो हालात बेहद खराब रहते हैं। पहाड़ी से गिरने वाले मलबे और बोल्डरों से नई बस्ती के खेत, मकानों को नुकसान हुआ है। इन लोगों के खेत, मलबे से पट गए हैं। मकानों तक मलबा आ गया है। 24 परिवारों में से केवल आठ लोगों को सरकार अन्यत्र भूमि उपलब्ध करा पाई है। शेष 16 परिवार मकान बनाने के लिए सरकार के सामने गुहार लगा रहे हैं। हरड़िया नाले में भी गटघोरगाड़ी की पहाड़ी से होने वाले भूस्खलन से मलबा पटता है।

अब हरड़िया नाले से लगे भैंसखाल के बासगून तोक पर भी खतरा मंडरा रहा है। बांसगून के 15 परिवार मलबे की चपेट में आ गए हैं। मलबे से खेतों को नुकसान हो रहा है। आवासीय भवनों के लिए खतरा बढ़ गया है। नई बस्ती के आपदा प्रभावित मोहन राम, धनी देवी, नारायण राम ने कहा कि वह लोग आठ साल से सरकार, प्रशासन के पास गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उन लोगों का विस्थापन सुरक्षित स्थान पर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुल को ऊंचा करने के लिए बजट की दरकार
गटघोरगाड़ी की पहाड़ी के भूस्खलन से प्रभावित हरड़िया नाले में मलबा पटने की समस्या से निजात दिलाने के लिए लोनिवि ने 2014 में वैलीब्रिज बनाया। नाले में मलबा पटने से थल-मुनस्यारी रोड पर यातायात बाधित हो जाता था। वैलीब्रिज बनने के कुछ समय तक यातायात संचालन में सहूलियत मिली। फिर मलबा पटने लगा। मलबा पटने से 6 मीटर ऊंचे वैलीब्रिज की ऊंचाई तीन मीटर ही रह गई है। लोनिवि ने पुल को दो मीटर और ऊंचा उठाने के लिए 10 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे मंजूरी का इंतजार है। लोनिवि डीडीहाट के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने कहा कि धन अवमुक्त कराने के लिए शासन में प्रयास किए जा रहे हैं। धन नहीं मिला तो डोजर से खुदाई कर मलबा हटाया जाएगा।

वह जिले में नए हैं, इस कारण उनके संज्ञान में ये मामला नहीं है। गटघोरगाड़ी की पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के प्रपत्रों का अध्ययन किया जाएगा। ट्रीटमेंट के लिए शासन से धन की मांग की जाएगी। मुनस्यारी प्रशासन से पूरी रिपोर्ट मंगाई जाएगी। बरसात में अब कम समय है, उससे पहले सुरक्षा की अस्थायी व्यवस्था की जाएगी। आपदा प्रभावितों को विस्थापित करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। हरड़िया नाले के लिए भी योजना बनाई जाएगी। -सी रविशंकर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें