फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम 

Fri, 05 May 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचाई। इस मौके पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। 

समारोह का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन और सैनिक छावनी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल कुलदीप कुुमार ने किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने वंदना स्वागत गीत, नाटिका समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। योग कला का भी प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य आरसीएस धपोला ने स्कूल की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में सत्यम खर्कवाल, वालीबाल में अभिषेक सिंह, धीरज चंद, कुलदीप, एथलीट में भगवती, आफताब का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। कार्यक्रम में टैगोर सदन को प्रथम और रमन सदन को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा प्रतिभावान छात्र मयंक, जिया चंद, अरूप, भव्या विश्वकर्मा, प्रियांशी, महिमा, समीर सिंह, वैष्णवी मोरे, विनीत भट्ट, हर्षित कापड़ी, आरती बोहरा, मो. उवैस, श्वेता मेहता, तनिका भट्ट, दिव्यश दुबे, पारस जैन, अदिती जोशी, दीप्ती शर्मा, वैभव गुप्ता, अंजली चंद, सिमरन को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार सैनिक छावनी नर्सरी स्कूल की प्रधानाचार्या परमजीत कौर ने बांटे। संचालन शिक्षक एनसी खत्री और अजय मिश्रा ने किया। वरिष्ठ शिक्षक एलएस अधिकारी ने आभार जताया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें