फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल से 20 करोड़ का लेनदेन ठप

Tue, 28 Feb 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते हड़ताली बैंक कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस की ओर से मंगलवार का आहूत हड़ताल के कारण जिले की सभी बैंक शाखाओं में मिलाकर कुल 20 करोड़ रुपए का लेनदेन ठप रहा। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में चार करोड़ रुपए के चेक क्लीयर नहीं हो पाए। हालांकि हर बैंक ने इस हड़ताल में अपने मुद्दों को भी शामिल किया था, लेकिन फोरम ने बैंकों में आउटसोर्स से भर्ती की प्रक्रिया बंद करने, नोटबंदी के बाद बैंक कर्मचारियों पर पड़ रहे काम के अतिरिक्त दबाव से राहत दिलाने जैसी मांगें प्रमुखता से उठाई। 
विज्ञापन


हड़ताल में स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, नैनीताल बैंक, ओरियंटल बैंक, ग्रामीण बैंक के कर्मचारी शामिल हुए। ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में हुए प्रदर्शन में सभी बैंकों के कर्मचारी शामिल हुए। ग्रामीण बैंक कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय सचिव विजय भंडारी और अध्यक्ष अजय जोशी ने कहा कि उनके कर्मचारियों को समान पेंशन की सुविधा दी जाए, ग्रामीण बैंकों की सेवा नियमावली अन्य बैंकों के समान की जाए, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी सेवा में लिया जाए, ग्रेच्युटी की सीमा में केंद्रीय कर्मचारियों के समान बढ़ोतरी की जाए। इस दौरान लक्ष्मी प्रसाद पंत, गजेंद्र मपवाल, प्रियांक खैनाल, कमलेश पांगती, लाल सिंह मेहता, कुलदीप रावत, मुन्ना गिरी गोस्वामी, अर्जुन बसेड़ा, रेनू सिंह, सुंदर रावत आदि उपस्थित थे। बैंकों की हड़ताल के कारण ग्रामीण अंचलों में भी लोग खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें