फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सरकार पर साधा निशाना

Thu, 23 Jun 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
विज्ञापन
सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। आरोप लगाया कि जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हो, उस प्रदेश का क्या भला हो सकता है।
विज्ञापन


जीआईसी खेल मैदान में पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त प्रदेश की जनता ने देखी है। कहा कि केंद्र की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे रही है। राज्य के बजट को पिछली बार की तुलना में 10 प्रतिशत बढ़ा कर दिया जा रहा है, लेकिन अपनी नाकामी छुपाने के लिए हरीश रावत की सरकार केंद्र सरकार पर बेमतलब आरोप लगा रही है। पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामी से प्रदेश का विकास बाधित हो रहा है।

इस दौरान विधानसभा चुनाव के दावेदार फकीर राम, गोकुल गंगोला, मीना गंगोला, सर्वजीत राम, भीम कुमार, दर्पण कुमार समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में आयोजन स्थल तक पहुंचे। सम्मेलन में नगर पंचायत अध्यक्ष विमल रावल, नगर अध्यक्ष रमेश बोरा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेश चौबे, पूर्व प्रमुख खुशाल सिंह भंडारी, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, पूर्व प्रमुख रवींद्र बनकोटी, सांसद प्रतिनिधि भगवान बल्लभ पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें