पूर्णागिरि (चंपावत)। एसपी रेखा यादव ने मां पूर्णागिरि मंदिर, भैरव मंदिर और कालिका मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान एसपी ने मंदिर परिसर और आसपास ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ पुलिस कर्मी विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार करें। एसपी ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। एसपी ने किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश भी दिए।