फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक चुफाल ने लोनिवि के अफसरों का किया घेराव

Thu, 08 Oct 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कों की मंजूरी के बाद भी काम शुरू न होने और पहले से निर्माणाधीन सड़कों का काम बंद करने से आक्रोशित विधायक विशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। श्री चुफाल ने बताया कि सरकार स्वीकृत सड़कों के लिए धन नहीं दे रही है। इस कारण उनके विधानसभा क्षेत्र में किल्ल से वर्तियाकोट, कानड़ी से झूलाघाट, रसैपाटा से मोडी, भंडारीगांव रजवार से बोकटा सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


लोनिवि के ईई नवीन जोशी ने विधायक को अवगत कराया कि सड़कों के लिए अभी शासन से धन नहीं मिल पाया है। धन मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। विधायक ने अस्कोट से जौलजीबी तक सीमा सड़क संगठन की ओर से चौड़ी की जा रही सड़क से जिन काश्तकारों की जमीन नष्ट हुई है उनको नए रेट से मुआवजा देने की भी मांग की। बाद में विधायक ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और कनालीछीना विकासखंड के दूरस्थ बगड़ीहाट, तीतरी, सिलौनी, द्वालीसेरा, घिंघरानी, सुनरखोली, देवलथल, उड़ाई, मूनाकोट विकासखंड के जाखपंत, बाननी, सिरकुच में फोन से रसोईगैस बुक करने में आ रही दिक्कत की जानकारी दी। इन इलाकों में मोबाइल का नेटवर्क नहीं रहता। डीएम सुशील कुमार ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों से कहा है कि इस समस्या का समाधान निकालें। विधायक के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, जिला प्रवक्ता गेहराज पांडे, संजय भंडारी, मनीष महर, रमेश पांडे, सुरेंद्र कुमार, हरीश चंद, दीपक सिंह, संजू ज्याला समेत कई कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें