फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय

Mon, 29 Jul 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/अस्कोट/थल। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि की कामना की। इस दौरान शिवालय हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित घंटाकरण, पुरानी बाजार स्थित शिवालय, पांडेगांव, पितरोटा के साथ ही नाकोट आदि शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों में भजन-कीर्तन भी गाए गए। उधर, अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने जलाभिषेक के बाद लोगों की पूजा-अर्चना कराई। बाद में गणेश पूजन कर सुंदर कांड का पाठ किया गया। आरती के बाद पूर्व शिक्षक डॉ. खगेंद्र जोशी ने भंडारा कराया। यहां बृजमोहन ओझा, व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, नवीन उपाध्याय, जतिन पाल, धरम धामी, मनोज उपाध्याय, तनुज पाल, जयदेव रावत, विक्रम सिंह पाल समेत कई भक्त मौजूद रहे। थल के बालेश्वर मंदिर में प्रातः चार बजे से महिला और पुरुषों ने गर्भगृह में स्थापित स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक किया। पार्वती, हनुमान, भैरवनाथ की पूजा के बाद महिलाओं ने रामगंगा के तट पर पूजन भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें