बंगापानी (पिथौरागढ़)। मदकोट बचाओ संघर्ष समिति ने बैठक की। उन्होंने आपदा में ध्वस्त हुए कार्यों को समिति की निगरानी में कराने की मांग की है।
सोमवार को हुई बैठक में देवी बगड़, भोरा बगड़ , मदकोट डोबरी ,नारकी, साना , रोपाड गैला के आपदा प्रभावितों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आपदाग्रस्त क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण और आपदा के लिए जो कार्य विभागों की ओर से कराए जाए उन कार्यों की निगरानी मदकोट बचाओ संघर्ष समिति से कराए जाए। सिंचाई विभाग के ईई प्रमोद मिश्रा ने कहा कार्य के लिए टीम लगा दी गई है। तीन चरणों में कार्य कराए जाएंगे। खोतिला की तर्ज पर दीवार का निर्माण कराया जाएगा। लंबे क्षेत्र में कार्य कराए जाने हैं इसके लिए प्रस्ताव बनाए जाएंगे। बैठक में बबलू पांगती, रमेश कठायत अनिल भट्ट ,पप्पू कुंवर सहित कई लोग मौजूद रहे।