फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सुविधा केंद्र का सर्वर डाउन, कार्ड के लिए परेशान हुए श्रमिक

Wed, 17 Dec 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में श्रम सुविधा केंद्र में श्रम कार्ड बनाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते श्रमिक। स
विज्ञापन
पिथौरागढ़। श्रम विभाग के सुविधा केंद्र में सर्वर डाउन होने से श्रम कार्ड बनाने में श्रमिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन 15 श्रम कार्ड बने और 25 से अधिक श्रमिकों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रोजाना जिले के विभिन्न ब्लॉकों से श्रमिक श्रम कार्ड बनाने जिला मुख्यालय में संचालित श्रम सुविधा केंद्र पहुंचते हैं। बुधवार को 40 से अधिक श्रमिक केंद्र पहुंचे और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सर्वर डाउन होने से पूरे दिन सिर्फ 15 श्रम कार्ड बन सके और 25 से अधिक श्रमिकों को निराश होकर लौटना पड़ा। श्रम विभाग के मुताबिक बुधवार को कनालीछीना ब्लॉक के श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाए गए। सहायक श्रम आयुक्त सुनील तिवारी ने बताया कि श्रम सुविधा केंद्र में सर्वर डाउन होने से दिक्कत रही। इसकी सूचना निदेशालय को दी गई है। निदेशालय स्तर से सर्वर को ठीक किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें