फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम का दूसरा चरण अप्रैल से शुरू होगा

Thu, 02 Mar 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एनएचएम की कार्यशाला को संबोधित करते सीडीओ चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) का दूसरा चरण अप्रैल से शुरू होगा। पहला चरण 2005 से शुरू हुआ था और 31 मार्च 2017 को इसका समापन हो जाएगा। दूसरे चरण में कम्युनिटी एक्शन प्लान (सामुदायिक सहभागिता क्रियान्वयन) पर जोर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को हिमालयन अध्ययन केंद्र के आशा संसाधन केंद्र में शुरू हुई कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी डा. आशीष चौहान ने कहा कि दूसरे चरण में स्वास्थ्य गतिविधियों के सफलतापूर्वक संचालन के लिए समुदाय की मदद ली जाए और समुदाय की जरूरत के हिसाब से काम किया जाए। उन्होंने कम्युनिटी एक्शन फार हेल्थ की परिकल्पना को साकार करने की जरूरत बताई। इसके अलावा ग्रामीण स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन


हिमालय अध्ययन केंद्र के निदेशक डा. दिनेश जोशी ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता से यह कार्यक्रम ज्यादा असरदार तरीके से संचालित होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आशा कार्यकर्त्रियां विभाग की ओर से नहीं ग्राम पंचायतों की ओर से कार्यकर्ता होती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को उन परिस्थितियों को बदलना होगा, जिससे वह बीमार पड़ते हैं। सफाई, स्वच्छ पेयजल, भोजन, आचार व्यवहार, सांस्कृतिक परिवेश को इस तरह विकसित किया जाए कि लोगों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सही रहे।

इस दौरान सीएमओ डा. यूएस अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. हेमंत मर्तोलिया, डा. अंजनी कुमार, डा. कुंदन कुमार, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक समन्वयक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। प्रशिक्षण हेमलता जोशी, केएन चौंसाली, भास्कर जोशी दे रहे हैं। कार्यशाला दो दिन चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें