फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बारिश दरक रही चट्टान

Thu, 13 Oct 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
विज्ञापन
खिरचना के पास मलबा आने से फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे खिरचना के पास अचानक चट्टान दरकने से यातायात बंद हो गया। सीमा सड़क संगठन ने दो घंटे बाद जब चट्टानों को हटाया तब जाकर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। इस रोड पर बिना बारिश के भी चट्टान टूट रही है। बताया गया कि खिरचना के पास चट्टान टूटने से उसकी चपेट में सड़क के किनारे की दीवार भी आ गई है।
विज्ञापन


इस कारण वाहनों का निकल पाना संभव नहीं हुआ। सड़क बंद होने से पिथौरागढ़ से धारचूला, डीडीहाट, अस्कोट, जौलजीबी, मुनस्यारी, मदकोट, भागीचौरा जाने वाले दर्जनों वाहन और सैकड़ों यात्री फंस गए। इन स्थानों से पिथौरागढ़ को जाने वाले वाहनों को भी सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा।

सीमा सड़क संगठन से सहायक इंचार्ज विशन सिंह पिंगल ने बताया कि चट्टान गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर मजदूर और जेसीबी भेज दी गई थी। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर कमजोर चट्टानों के गिरने का खतरा बना है। इसके लिए विशेष सावधानी बरती गई है। पिथौरागढ़ से सुबह इस रोड पर कई कर्मचारी, स्कूलों के अध्यापक भी जाते हैं, उनको रोड बंद होने से खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, छुट्टियों के बाद जिला मुख्यालय जाने वालों की बृहस्पतिवार को वाहनों में खासी भीड़ थी। इस कारण लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। बार-बार सड़क बंद होने से यात्रियों में भारी गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें