फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बगैर स्वीकृति के काट दी सड़क, तीन से चार हरे पेड़ उखाड़ डाले

Tue, 24 Feb 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सुनेती गांव में अवैध सड़क काटने के लिए उखाड़े गए पेड़। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के सुनेती गांव में अवैध तरीके से सड़क काटने और इसके लिए तीन से चार हरे पेड़ों को जेसीबी मशीन से उखाड़ने का मामला सामने आया है। हैरानी है कि जिम्मेदार सिस्टम को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब ग्रामीणों की शिकायत पर निरीक्षण के लिए पहुंचा राजस्व विभाग कार्रवाई की बात कर रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सुनेती गांव में वन पंचायत की भूमि पर कुछ लोगों ने बगैर स्वीकृति के ही जेसीबी मशीन लगा कर 150 मीटर सड़क काट दी। इन लोगों के हौसले इतने बुलंद कि सड़क के लिए चीड़ के कई पेड़ों को भी जेसीबी मशीन से उखाड़ डाला। ग्रामीण गणेश दत्त जोशी, जयदत्त जोशी, भुवन जोशी, त्रिलोक जोशी, पीतांबर जोशी ने बीते सोमवार को इस संबंध में तहसीलदार को शिकायती पत्र दिया था।
शिकायत मिलने के बाद राजस्व निरीक्षक विपिन कापड़ी, राजस्व उप निरीक्षक दीपक पंचोली और सुमन भंडारी गांव पहुंचे जांच की। जांच में शिकायत सही मिली। मौके पर कई पेड़ उखड़े मिले। ग्रामीणों ने ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
सुनेती गांव में वन पंचायत की भूमि पर अवैध कटान हुआ है। कुछ पेड़ भी उखाड़े गए हैं। राजस्व और वन विभाग की टीम ने संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। मामले में उचित कार्रवाई होगी। - दयाल चंद्र मिश्रा, तहसीलदार, थल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें