फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कारगिल युद्ध लड़े पूर्व सूबेदार गजेंद्र पाल का निधन

Tue, 24 Feb 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह पाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। कारगिल युद्ध लड़ने वाले धौलाकोट निवासी फर्स्ट नागा रेजिमेंट के सेवानिवृत्त सूबेदार गजेंद्र सिंह पाल (66) का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान तड़के चार बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को हंसेश्वर घाट पर किया जाएगा। मृतक के बड़े भाई पूर्व सूबेदार मेजर जगदीश पाल ने बताया कि कुछ समय से गजेंद्र हृदय रोग से पीड़ित थे।
विज्ञापन

परिजन उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे। वह अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी की मृत्यु कुछ साल पहले हो चुकी है। ग्रामीणों और क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने उनके निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें