फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की सड़कों पर जाम ने किया बेहाल

Wed, 09 May 2018 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में नेशनल हाइवे में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर में जाम की समस्या ने दिनभर वाहन चालकों और यात्रियों को बेहाल किया। इस जाम में स्कूल बसों के साथ ही बारात के कई वाहन भी फंसे रहे। जाम खुलवाने में सीपीयू और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


बुधवार को नगर के सिल्थाम, पांडेगांव और लिंक रोड पर घंटों जाम लगा रहा। टनकपुर तिराहे से कुमौड़ तिराहे और सिल्थाम में सड़क पूरी तरह जाम रही। इन मार्गों पर सैकड़ों वाहन दिनभर जाम में फंसे रहे। इसमें स्कूली बसों से लेकर यात्री और बारात के वाहन भी शामिल थे।

वहीं, पांडे गांव में पुलिया निर्माण, लिंक रोड पर एक स्कूल बस के खराब होने और टनकपुर रोड पर पंप पर लगी भीड़ से जाम और बढ़ गया। यातायात प्रभारी दरबान सिंह का कहना है कि नगर में वाहनों के भारी दबाव के चलते जाम की नौबत आई। उन्होंने बताया कि अधिक वाहनों के दबाव वाली सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया।
विज्ञापन


बारात घरों ने बढ़ाई दिक्कत
नगर के बारात घरों ने जाम की समस्या को और विकराल कर दिया। अधिकतर बारात घरों में पार्किंग न होने से वाहन सड़क किनारे खड़े रहे। सहालग का सीजन होने से अन्य दिनों की अपेक्षा सड़क पर वाहनों का ज्यादा दबाव रहा। इससे सड़कें सिकुड़ गई। नतीजतन नगर की सड़कों पर जगह-जगह जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें