फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: सिर्फ छह किमी सड़क बनने से आसान हो जाएगी चीन सीमा की राह, सेना को मिलेगी मजबूती, बढ़ेगा पर्यटन

Mon, 26 Jun 2023 03:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो दीपक कापड़ी, संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

वर्ष 2020 में आईटीबीपी, सीपीडब्ल्यूडी और वन विभाग ने 18 दिन तक पैदल चलकर सर्वे किया था। बताया जा रहा है कि मुनस्यारी और मिलम में बचे हुए छह किमी सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस सड़क के डामरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क चीन सीमा होते हुए जोशीमठ तक जाएगी। 
विज्ञापन
पिथौरागढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुनस्यारी से चीन सीमा के लिए बन रही धापा बैंड से मिलम सड़क का सिर्फ छह किमी हिस्सा और बचा हुआ है। इसके बनने के बाद मुनस्यारी से चीन सीमा के लिए सीधे पकड़ हो जाएगी। मिलम तक सड़क बनने के बाद इसे चीन सीमा होते हुए जोशीमठ मलारी तक पहुंचाया जाएगा। इस सड़क के बनने से सेना को मजबूती मिलेगी। साथ ही पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

विज्ञापन


वर्ष 2008 में बीआरओ ने मुनस्यारी के धापा बैंड से 65 किमी लंबी मिलम सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया। धापा बैंड से सड़क निर्माण कार्य एक निजी कंपनी एबीसीआई कर रही है। वर्तमान में एबीसीआई कंपनी धापा से बुगडियार तक 24 किमी सड़क का निर्माण कर रही है। कंपनी ने रेलगाड़ी नामक जगह तक 21 किमी लंबाई तक सड़क कटिंग और डामरीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। अब उसे सिर्फ तीन किमी सड़क का निर्माण करना है।

बीआरओ मिलम से बुगडियार तक 41 किमी सड़क का निर्माण कार्य कर रहा है। बीआरओ ने कई चुनौतियों के बाद मिलम से बुगडियार तक सड़क कटिंग का कार्य पूरा कर लिया है। अब सिर्फ तीन किमी सड़क कटिंग का कार्य बाकी रह गया है। बीआरओ और निजी कंपनी शेष बचे हुए छह किमी सड़क को तेजी से काटने का कार्य कर रहे हैं। बीआरओ के सूत्रों के अनुसार करीब एक साल में सड़क कटिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुनस्यारी मिलम सड़क के बनने के बाद ये गांव होंगे लाभान्वित
साईपोलो, जिमीघाट, लीलम, बुई, पांतों, बुगडियार, रेलगाड़ी, नाहरदेवी, रिलकोट, बिल्जू, बूर्फू, मर्तोली, ल्वां, गनघर, मापा, ल्वां, खिलांच, टोला सुम्तु और मिलम।

मिलम से जोशीमठ के लिए स्वीकृत है 71 किमी सड़क
चीन सीमा से लगे पिथौरागढ़ जिले के मिलम से जोशीमठ मलारी तक 71 किमी सड़क भारतमाला प्रोजेक्ट में स्वीकृत है। वर्ष 2020 में आईटीबीपी, सीपीडब्ल्यूडी और वन विभाग ने 18 दिन तक पैदल चलकर सर्वे किया था। बताया जा रहा है कि मुनस्यारी और मिलम में बचे हुए छह किमी सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस सड़क के डामरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क चीन सीमा होते हुए जोशीमठ तक जाएगी। इस सड़क से हिमालयी रास्ते से कुमाऊं और गढ़वाल का मिलन हो जाएगा जिसके बाद पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ेंगी। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  इको हट्स स्कूल में बदलेंगी वन भूमि में बनीं पाठशालाएं, सर्व शिक्षा के नाम पर जंगलों किए निर्माण

तवाघाट-लिपुलेख सड़क बनने से सीमा पर मजबूत हुई पकड़
पिथौरागढ़। बीआरओ ने वर्ष 2019 में दुर्गम पहाड़ियों को काटकर चीन सीमा पर लिपुलेख तक सड़क का निर्माण कार्य किया था। सड़क बनने के बाद चीन सीमा तक सीधी पकड़ हो गई थी। इस सड़क के बनने के बाद आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा भी काफी सुगम हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें