फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तहसील और अन्य कार्यालयों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल

Sun, 17 May 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। तेजम तहसील मुख्यालय सहित तमाम विभागीय कार्यालयों को जोड़ने वाली 800 मीटर सड़क बदहाल है। जगह-जगह डामर उखड़ने से गड्ढे बन गए हैं और कई जगहों पर करीब दो साल से अटके भारी बोल्डर खतरा बने हुए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही में काफी परेशानी पैदा होती है।
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी स्टेट हाईवे से जुड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क से तहसील कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इंटर काॅलेज, प्राथमिक विद्यालय, पशुपालन और पूर्ति विभाग के कार्यालय जुड़े हैं। सड़क किनारे पानी के निकास के लिए नाली नहीं है। बरसात में पूर्ति विभाग के गोदामों में पानी घुसने से खाद्यान्न खराब होने का डर सताता रहता है।
सहायक खाद्यान्न निरीक्षण जगदीश राठौर ने बताया पिछले वर्ष अगस्त में भारी बारिश के दौरान गोदामों में पानी जाने से कई कुंतल राशन सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करना पड़ा था। तल्ला जोहार संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयराज कोरंगा और पूर्व प्रधान गजराज रावत ने लोनिवि से शीघ्र सड़क दुरुस्त न किए जाने पर क्षेत्रवासियों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सड़क सुधारीकरण के लिए आकलन शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू किया जाएगा। - कृष्णा पिपलिया, सहायक अवर अभियंता, लोनिवि डीडीहाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें