फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटबंध तो बना नहीं नदी का रुख ही पलट गया

Thu, 13 Jul 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट
विज्ञापन
मदकोट में तटबंध की खुदाई के कारण मदकिनी नदी में बना तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिंचाई विभाग ने मदकिनी नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा के लिए जो काम शुरू किए, वही अब लोगों के लिए खतरे का सबब बन गए हैं। विभाग ने तटबंध बनाने के लिए नदी तट पर खुदाई तो कर दी, लेकिन काम शुरू नहीं किया। बारिश से जलस्तर बढ़ने पर नदी का रुख अब खोदे जा चुके हिस्से की ओर हो गया है। इस कारण वहां पर बड़ा तालाब बन गया है। इस तालाब से भौराबगड़ गांव के 35 परिवारों को गंभीर खतरा हो गया है। मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग पर भौराबगड़ में बना पुल भी खतरे की जद में आ गया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि ठीक मानसून शुरू होने से पहले सिंचाई विभाग ने भौराबगड़ में मदकिनी के किनारे तटबंध बनाने के उद्देश्य से खुदाई का काम शुरू किया था। तटबंध की नींव के लिए बहुत बड़ा गड्ढा तैयार किया गया, लेकिन उसमें दीवार नहीं बनाई। इस बीच तेज बारिश शुरू होने पर मदकिनी का जलस्तर बढ़ गया और उसका रुख पलटकर इन गड्ढों की तरफ हो गया। भौराबगड़ के लोगों का कहना है कि नदी का रुख पलटने से गांव के निचले हिस्से पर भूकटाव होने लगा है। इससे उनके गांव को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। 

सिंचाई विभाग के उपखंड अधिकारी विशाल कुमार का कहना है कि मानसून सीजन में खनन पर रोक लगने के कारण निर्माण का काम शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने स्वीकार किया कि मदकिनी के किनारे बड़ा तालाब बन गया है और नदी का रुख पलट गया है। इसका जल्दी कुछ समाधान निकाला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें