फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: परिणाम टाई, कोटा में मुखिया की सीट का पर्ची से हुआ फैसला

Fri, 01 Aug 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। विकासखंड की कोटा ग्राम पंचायत में पर्ची के माध्यम से मुखिया का चुनाव करना पड़ा। प्रधान पद पर डटीं दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिले। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी ने पर्ची के माध्यम से परिणाम निकालने का फैसला लिया। दोनों की सहमति से पर्ची डालकर मुखिया का चुनाव हुआ और आशा देवी प्रधान बन गईं।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी दिगंबर आर्या ने बताया कि कोटा ग्राम पंचायत में प्रधान की प्रत्याशी आशा देवी और उनकी प्रतिद्वंद्वी ऊषा देवी को बराबर 136-136 मत मिले। दोनों ने ही आपसी सहमति से पर्ची डालकर मुखिया का चुनाव करने का फैसला लिया। मतदान कर्मियों, अभिकर्ताओं और दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में पर्ची डाली गई। किस्मत ने आशा देवी का साथ दिया और उनके नाम की पर्ची निकली। ग्रामीणों ने भी इस फैसले का सम्मान करते हुए अपनी मुखिया का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें