फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बरसात में भी झेलनी होगी दिक्कत

Thu, 01 Dec 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
विज्ञापन
अस्कोट के निकट पिनौड़ागाड़ में निर्माणाधीन पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर पिनौड़ागाड़ के पास बन रहे मोटर पुल का इस बरसात तक बनना संभव नहीं दिखाई देता। पिनौड़ागाड़ में बरसात में अधिकांश समय बंद रहती है। आने वाली बरसात में भी पुल का न बनना दिक्कत खड़ी करेगा।
विज्ञापन


अस्कोट और ओगला के बीच पिनौड़ागाड़ के पास पहाड़ी से गिरने वाला मलबा हर बरसात में आफत खड़ी करता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सीमा सड़क संगठन वर्ष 2015 से इस स्थान पर पुल बना रहा है। 50 मीटर लंबे 12 मीटर चौड़े पुल का निर्माण ग्रिफ कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। एक साल के भीतर केवल दोनों तरफ के पिलर ही बन पाए हैं। पुल बन जाता तो सड़क बाधित होने की समस्या से निजात मिल जाती। निर्माण की गति को देखते हुए अगले बरसात तक भी पुल का बनना संभव नहीं लगता।

रिटायर्ड कैप्टन गोपाल सिंह पाल निर्माण की धीमी गति पर रोष जाहिर करते हुए कहते हैं कि बीआरओ को काम में तेजी लानी चाहिए, ताकि अगली बरसात से पहले पुल बन जाए। बीआरओ के साइड इंचार्ज जूनियर इंजीनियर गगन सिंह कहते हैं कि पुल सितंबर 2017 तक बन जाएगा। कोशिश की जा रही है कि अगले मानसून तक पुल बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें