फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने मचाई है धमाचौकड़ी

Mon, 08 Feb 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडाक रोड में बंदरों से लोग परेशान हैं। बंदर घरों से लोगों का सामान उठाकर ले जा रहे हैं। शहर के जीजीआईसी, सेरा, जिला पंचायत डाक बंगला क्षेत्र इन दिनों बंदरों के आतंक से त्रस्त है। बंदर सुबह से शाम तक धमाचौकड़ी मचाते हैं। खेतों में बोई गई सब्जी उखाड़ देते हैं। सुखाने को डाले गए कपड़ों को फाड़ डालते हैं। झुंड के रूप में मौजूद बंदर घरों के अंदर से सामान निकाल कर ले जाते हैं।
विज्ञापन


इस वजह से इस क्षेत्र के लोगों को हर समय घरों के दरवाजे बंद करने पड़ते हैं। छोटे, बच्चों और महिलाओं को बंदर काटने दौड़ते हैं। लोगों के हाथों से सामान छीनने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस नेता लाल सिंह मेहता कहते हैं कि कुछ समय पहले तक इतनी संख्या में बंदर इलाके में नहीं थे। इन बंदरों को बाहरी क्षेत्र से पकड़कर यहां छोड़ने का अंदेशा है। उन्होंने कहा कि बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने का मामला प्रभागीय वनाधिकारी के सामने रखा जा रहा है। बंदरों को पिंजरे में कैद कर यहां से नहीं हटाया गया तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर वन विभाग के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें