फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टिकट पाने के लिए पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा की लगेगी दौड़

Sun, 31 May 2026 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही चुनावी शोर शुरू हो गया है। सभी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनैतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। अल्मोड़ा में चार जून को होने वाले लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रैली सीमांत जिले पिथौरागढ़ के कांग्रेसियों के लिए यह रैली खासकर उन नेताओं के लिए महत्वपूर्ण होगी जो आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट पाने की उम्मीद लगाए हैं।
विज्ञापन

सीमांत जिले की चारों विधानसभा सीटों में कांग्रेस के 15 से अधिक नेता और कार्यकर्ता टिकट मिलने की आस लगाए हैं। यह तय है कि जो नेता या कार्यकर्ता आलाकमान की कसौटी पर खरा उतरेगा और शीर्ष नेतृत्व की नजरों में आएगा वहीं टिकट हासिल करने में कामयाब होगा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ये नेता राहुल गांधी की रैली को अवसर के रूप में देख रहे हैं। अपने शीर्ष नेता राहुल गांधी की नजरों में आने के लिए ये नेता अपने समर्थकों, झंडे, बैनरों के साथ शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में साफ है कि चार जून को अपने नेता की रैली में शामिल होने के साथ ही टिकट पाने के लिए कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा की दौड़ लगाकर राहुल गांधी की नजरों में खरा उतरने की की पूरी जोर आजमाइश करेंगे।
विधायक पर सभी की नजरें
निकाय चुनाव में अपनी उम्मीदवार को टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस के दिग्गज विधायक मयूख महर ने पार्टी से किनारा कर लिया था। प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व पर भी उन्होंने तीखे प्रहार किए थे। शीर्ष नेतृत्व और विधायक के बीच नाराजगी खुलकर सामने आई। तब से पिथौरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस में गुटबाजी हावी है। इस बीच अल्मोड़ा में राहुल गांधी की रैली प्रस्तावित है। निकाय चुनाव में पार्टी से किनारा करने वाले विधायक मयूख उनकी रैली में शामिल होने जाएंगे या पार्टी के साथ उनकी नाराजगी पूर्व की तरह बनी रहेगी, इस पर सबकी नजरें हैं।
विज्ञापन

राहुल गांधी की रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस ने की बैठक
चार जून को अल्मोड़ा में होने जा रही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकेश पंत की अध्यक्षता में बैठक हुई। पंत ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा का 10 वर्ष का कार्यकाल बेरोजगारी, पलायन, पेपर लीक, महिला हिंसा के नाम रहा है। आज पहाड़ का हर व्यक्ति पहाड़ जैसी परेशानियां झेल रहा है। राहुल गांधी इन समस्याओं को लेकर अपनी बात प्रदेश की जनता के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा जाएंगे। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
राहुल गांधी की रैली प्रदेश में बदलाव का आगाज है जो विधानसभा चुनाव में सार्थक होगा। बैठक में पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, एडवोकेट रमेश कापड़ी, मनोज ओझा, राहुल लुंठी, कांग्रेस की महिला अध्यक्ष भावना नगरकोटी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बेरी, निशीद उप्रेती, कोमल शाही, निकिता वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें